*चक्रधर समारोह के समापन पर गूंजेगा सियाधेश म्यूजिक बैंड का सुर, आयुष नामदेव देंगे खास प्रस्तुति*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 9 सितंबर – जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कला और संगीत की नगरी रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक आयोजित हो रहे 41 वें चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर इस बार युवाओं के लिए भी खास आकर्षण रहेगा।
समापन दिवस 23 सितंबर को रामलीला मैदान में युवा गायक आयुष नामदेव के सियाधेश म्यूजिक बैंड की विशेष गायन प्रस्तुति होगी। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल और जनसहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में हर शाम देश के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं समापन की शाम स्थानीय प्रतिभा को भी बड़ा मंच दिया जा रहा है।
आयुष नामदेव और उनका सियाधेश बैंड अपनी सुरीली आवाज और आधुनिक फ्यूजन प्रस्तुतियों के लिए क्षेत्र में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। बैंड द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के साथ हिंदी और सूफी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो समापन संध्या को और भी यादगार बनाएगी।
गौरतलब है कि 10 दिवसीय चक्रधर समारोह का समापन इस वर्ष और भी भव्य होने जा रहा है। समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या मुख्य आकर्षण होगी। इसी क्रम में रामलीला मैदान में सियाधेश बैंड की यह प्रस्तुति समारोह में एक नया रंग जोड़ेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

