*गश्त के दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, 4.5 टन स्क्रैप जब्त*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 8 सितंबर – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत घरघोड़ा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई की है।
बीती रात थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम बाईपास रोड, घरघोड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टाटा 1109 माजदा क्रमांक सीजी 04 क्यूके 3542 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जांच में वाहन के डाले में बड़ी मात्रा में लोहा-टीन का स्क्रैप लोड मिला। चालक पुरुषोत्तम एक्का 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 इंदिरानगर रायगढ़ से वाहन और स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर वाहन में लोड करीब 4.5 टन स्क्रैप जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये और परिवहन में प्रयुक्त माजदा जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है, कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति विधिवत जब्त की है।
मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 35 क-ङ बीएनएसएस और धारा 303 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेजराज पटेल और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

