*वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 17 सितंबर से होगा शुभारंभ* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 17 सितंबर से होगा शुभारंभ*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 8 सितंबर – जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ना है।

अभियान की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री एवं प्रभार जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। इस बैठक में सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ और विभागीय नोडल अधिकारी जुड़े रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की यात्रा केवल समय का हिसाब नहीं, बल्कि जनसेवा, नेतृत्व और भारत की क्षमता पर अटूट विश्वास की कहानी है। इस अभियान के जरिए इस यात्रा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर गतिविधि का बेहतर विभागीय समन्वय के साथ समय पर क्रियान्वयन हो और ग्राम, वार्ड, ब्लॉक और जिला स्तर पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल-कॉलेजों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं और महिलाओं को अभियान से जोड़ा जाए।

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे –

17 सितंबर की शाम हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया – अभियान की शुरुआत इसी कार्यक्रम से होगी। मैदानी टीमें घर-घर जाकर लोगों को दीप प्रज्वलन से जोड़ेंगी।

25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत – 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों की कल्पनाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी।

नमो सेवा गाथा – 17 सितंबर से नुक्कड़ नाटकों के जरिए योजनाओं से आए बदलाव की कहानी बताई जाएगी। 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन होगा।

आंगन का उत्सव – 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण और टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी।

कहानी बदलाव की – योजनाओं से लाभ लेकर जीवन में बदलाव लाने वाले हितग्राहियों की सच्ची कहानियां संकलित कर डिजिटल बैंक तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान के तहत नदी-घाट स्वच्छता, सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान में विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प और जनसेवक महाकुंभ जैसी गतिविधियां भी होंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!