*मोबाइल कैम्प के जरिए श्रमिकों का पंजीयन और ई-केवाईसी, वीएलई-सीएससी संचालकों की बैठक में दिए निर्देश*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 8 सितंबर – जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार श्रमिक पंजीयन कार्ड अपडेशन और ई-केवाईसी के कार्य में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले के सभी सक्रिय वीएलई / सीएससी संचालकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संचालकों को प्रतिदिन दिया गया लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए क्लस्टरवार लक्ष्य तय कर संबंधित संचालकों को सौंपा गया। एडीएम ने कहा कि पंजीयन और ई-केवाईसी में तेजी लाई जाए और रोज की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत काम पूरा करना है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग द्वारा जिले में जगह-जगह मोबाइल कैम्प भी लगाए जा रहे हैं। इन कैम्पों में मौके पर ही नया पंजीयन, कार्ड अपडेशन और ई-केवाईसी किया जा रहा है। एडीएम ने सभी सीएससी संचालकों को इन मोबाइल कैम्पों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर काम पूरा करने को कहा है, ताकि श्रमिकों को दूर न जाना पड़े।
बैठक में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सभी संचालकों को कहा गया है कि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को चिन्हित कर शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक लाभ से वंचित न रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

