*धरने से नहीं, विजन से होगा रायगढ़ का विकास – कांग्रेस के विरोध पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*धरने से नहीं, विजन से होगा रायगढ़ का विकास – कांग्रेस के विरोध पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। ढिमरापुर रोड को लेकर कांग्रेस के धरने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने पलटवार किया है।

दीवान ने कहा कि बरसात में डामरीकरण तकनीकी रूप से संभव नहीं होता, इसलिए कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है। स्थायी निर्माण दशहरा के बाद ही होगा।

उन्होंने कहा कि विधायक ओपी चौधरी का दिल्ली-रायपुर दौरा विकास की दौड़ है। नालंदा परिसर, मेरिन ड्राइव, रिंग रोड, पहाड़ मंदिर, कोड़ातराई एयर स्ट्रिप जैसे 500 करोड़ के प्रोजेक्ट वार्ड में बैठकर नहीं मिलते।

कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए दीवान ने कहा कि संजय कॉम्प्लेक्स के 12 करोड़ के टेंडर का एक ईंट तक 5 साल में नहीं लगा, जो 12 करोड़ का काम नहीं कर पाए वो आज 500 करोड़ के विजन पर सवाल उठा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!