*सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस….वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार – सुमीत शर्मा”* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस….वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार – सुमीत शर्मा”*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् संबंधी प्रस्ताव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता जाने के साथ-साथ कांग्रेस की देशभक्ति भी खत्म हो रही है। सोनिया-राहुल से सीधे सवाल पूछते हुए सुमीत शर्मा ने कहा, देश की जनता जानना चाहती है – कांग्रेस को वंदे मातरम् के पूरे गीत से आपत्ति क्यों है? क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी को वंदे मातरम् गाना नहीं आता? या फिर 6 छंद के गायन तक खड़े रहने का सामर्थ्य नहीं है?आपत्ति गाने में है या गाने की मंशा में है?”उन्होंने तंज कसते हुए कहा, यदि कांग्रेस के बड़े नेताओं को वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो उन्हें सिखाने को तैयार है। हम 6 छंद ही नहीं, पूरा गीत याद करवाएंगे। बस शर्त ये है कि देशभक्ति की नीयत साफ होनी चाहिए। 1937 के प्रस्ताव की आड़ में 2026 की कायरता छुपाने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस 1937 के फैसले का बहाना बना रही है। 1935 में मुस्लिम लीग को वंदे मातरम् से दिक्कत थी। आज 2026 में कांग्रेस को वही दिक्कत है। इसलिए बीजेपी आरोप तर्क पूर्ण है कि यही कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है। पहले एक व्यक्ति के आचरण में अपमान हुआ तो कांग्रेस ने संयोग कहा था। आज वही अपमान कांग्रेस की नीति बन चुका है। संसद में कानून बनने के बाद भी कांग्रेस को राष्ट्रगीत से परहेज है। कांग्रेस पर तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाते हुए युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ। भारत जोड़ो का नारा लगाओ लेकिन और दिल में “वंदे मातरम्” से दूरी बनाकर रखो। तुष्टिकरण की राजनीति हेतु वोट बैंक के लिए राष्ट्र के प्रतीकों का अपमान करना कांग्रेस की नीति रही है। सत्ता के अहंकार के डूबी रहने वाली कांग्रेस सत्ता जाते ही देशभक्ति भूल गई।सुमीत शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् हमारी मां की वंदना है। जो अपनी मां को नहीं पूज सकता, वो देश की सेवा नहीं कर सकता। भाजयुमो कांग्रेस के इस राष्ट्रविरोधी चरित्र को बेनकाब करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!