*मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- मितान बाड़ी में महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान महिलाओं ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम,मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। आयोजन की शुरुवात के पहले भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्य से मौजूद लोगों को अवगत कराया गया। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओ का आनंद उठाया। खेलो में दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा खेल एवं फुगड़ी दौड़ शामिल किए गए थे । प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। खेलो के पश्चात भोजन एवं विश्राम हेतु समय आरक्षित रखा गया था। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शिव नृत्य के साथ सामूहिक नृत्य ने उपस्थित लोगों का का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण कर समापन की विधिवत घोषणा की गईं। आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, सुषमा खलखो ने बताया स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति, रायगढ़ ने आयोजन हेतु मार्गदर्शन दिया। किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम की तैयारी, संचालन एवं व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल की गरिमामई उपस्थित रहीं। वहीं राकेश यादव , मितान बाड़ी के संचालक, लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती ढोल नायक पटेल जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि मुक्तामणि, मोनिका इजारदार, सुशीला जोरदार, वंदना यादव, पूर्णिमा चौहान एवं तिलोत्तमा मालाकार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं के बीच उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सुषमा खलखो ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही इससे महिलाओं में आत्मविश्वास, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की पहचान है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, बिहान स्व-सहायता समूह की बहनों, सहयोगियों एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!