धान खरीदी से पहले प्रशासन सख्त, 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का स्थानांतरण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

धान खरीदी से पहले प्रशासन सख्त, 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का स्थानांतरण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन कार्य में सामने आई अनियमितताओं, लापरवाही और किसानों से दुर्व्यवहार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित सहकारी समितियों के कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।

प्रभारी उप आयुक्त, सहकारिता द्वारा जारी आदेश के अनुसार चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त, तीन कर्मचारियों को निलंबित तथा 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

पिछले सीजन में टोकन व्यवस्था में मनमानी, किसानों के साथ दुर्व्यवहार और धान उपार्जन में गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए थे। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!