‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हुनर से बना रहीं अपनी पहचान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हुनर से बना रहीं अपनी पहचान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रायगढ़ जिले के सिहा गांव की नीलांद्री बिसाल ने इसका लाभ उठाकर न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है।

सहारा महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य नीलांद्री फिनाइल, हार्पिक, हैंडवॉश, डिशवॉश, सर्फ, साबुन और अगरबत्ती जैसे उत्पाद तैयार करती हैं। इस कार्य में उनके पति भी सहयोग करते हैं।

‘बिहान’ से जुड़ने के बाद मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से उन्होंने अपने हुनर को पहचाना और व्यवसाय शुरू किया। आज वे स्वयं आजीविका अर्जित करने के साथ दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं।

नीलांद्री कहती हैं, “बिहान योजना से जुड़कर मुझे अपने हुनर को पहचानने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और ‘बिहान’ योजना को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!