डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का कार्य किया जा रहा है। सर्वे में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं।

एसडीएम लैलूंगा श्री राकेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम कुंजारा, खैरबहल एवं कोड़केल में तथा एसडीएम धरमजयगढ़ श्री प्रवेश पैकरा ने ग्राम मिरीगुड़ा एवं उदउदा में सर्वे कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सर्वेयरों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसलों का भौतिक सत्यापन कर डिजिटल प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।

धान सहित अन्य फसलों का सत्यापन कर पॉलीगॉन तैयार किया जा रहा है। गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से सर्वे दल को बोई गई फसल और रकबे की सही जानकारी देने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!