आगामी धान खरीदी से पहले प्रशासन सख्त, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आगामी धान खरीदी से पहले प्रशासन सख्त, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में आगामी धान खरीदी को पारदर्शी, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन से उप आयुक्त, सहकारिता द्वारा चार कर्मचारियों को बर्खास्त, तीन को निलंबित तथा 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

खरीफ वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के दौरान किसानों को परेशान करने, जबरन वसूली, मनमाने ढंग से टोकन काटने और दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली थीं। कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

लैलूंगा विकासखंड की विभिन्न समितियों के डाटा एंट्री ऑपरेटर लालकुमार सिदार, हेमसागर मालाकार, विष्णु प्रधान और लिपिक टिकेश्वर पटेल को बर्खास्त किया गया है। वहीं लुकेश्वर यादव, अवधेश पैंकरा और पिताम्बर बैरागी निलंबित किए गए हैं। रायगढ़, खरसिया और लैलूंगा में 12 कर्मचारियों का प्रशासनिक स्थानांतरण भी किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!