बंगुरसिया मेन रोड किनारे साइन बोर्ड पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

बंगुरसिया मेन रोड किनारे साइन बोर्ड पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ आज दोपहर थाना चक्रधरनगर पुलिस को ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे एक साइन बोर्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर करीब 35 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका मिला। आसपास के रहवासियों से पूछताछ पर भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है। पहचान के लिए मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना समूहों में साझा किए गए हैं।

चक्रधरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई मृतक को पहचानता है तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम 9479193299 पर सूचना दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!