नई दिल्ली में आयोजित चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में एनआईटी रायपुर एफआईई को ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’ से किया गया सम्मानित*
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में एनआईटी रायपुर एफआईई को ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार तकनीकी नवाचारों को धरातल पर उतारने और स्टार्ट-अप इको-सिस्टम में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पहचान और आर्थिक प्रगति का प्रमाण बताया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से जुड़े दो अन्य स्टार्ट-अप्स – रस लग्ज़री ऑयल्स और आत्मिक भारत – को भी सम्मान मिला। एनआईटी रायपुर एफआईई 2021 से टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर के रूप में काम कर रहा है और क्लीनटेक व आईसीटी जैसे क्षेत्रों में 30 से अधिक स्टार्ट-अप्स को सहयोग दे चुका है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को स्टार्ट-अप और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिमा निभा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

