सेवा संकल्प अभियान: दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 15 को सहायक उपकरण और 10 को मिले यूडीआईडी प्रमाणपत्र
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल सारंगढ़ के सभाकक्ष में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता एवं यूडीआईडी प्रमाणीकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 281 दिव्यांगजनों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि श्री ज्योति पटेल ने सहायक उपकरणों का वितरण किया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 15 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, छड़ी, बैसाखी एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। 14 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस यात्रा पास दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 10 दिव्यांगजनों को मौके पर यूडीआईडी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दो दंपतियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

