सारंगढ़-बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं। भटगांव तहसील के ग्राम धारासींव में 30 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है।

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अनुरूप विकास छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया जाएगा। यहां खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, वनोपज, डेयरी, सोलर, फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और पलायन में कमी आएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!