भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से दर्ज की जीत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से दर्ज की जीत

😊 Please Share This News 😊

IND vs AUS: भारतीय महिला ए टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं रही जिसमें उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।भारतीय महिला ए टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने पहुंची है। इस दौरे की शुरुआत 7 अगस्त से हो गई जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मैकॉय में खेला गया। भारतीय महिला ए टीम की कप्तानी इस सीरीज में राधा यादव संभाल रही हैं, जिनके नेतृत्व में पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय महिला ए टीम 20 ओवर्स में 124 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से दर्ज की जीत
भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से दर्ज की जीत
IND vs AUS: भारतीय महिला ए टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं रही जिसमें उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ शेफाली वर्मा भारतीय महिला ए टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने पहुंची है। इस दौरे की शुरुआत 7 अगस्त से हो गई जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मैकॉय में खेला गया।
भारतीय महिला ए टीम की कप्तानी इस सीरीज में राधा यादव संभाल रही हैं, जिनके नेतृत्व में पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय महिला ए टीम 20 ओवर्स में 124 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

शेफाली वर्मा और राघवी बिष्ट दोनों ने किया निराश टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में 138 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए शेफाली वर्मा और उमा छेत्री की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी थी, जिसमें शेफाली वर्मा बल्ले से कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सकी। शेफाली सिर्फ 3 के निजी स्कोर पर एडगर का शिकार बनी। इसके बाद धारा गुज्जर और उमा छेत्री ने पारी को संभालने का प्रयास तो किया लेकिन रनों की गति बढ़ाने में कामयाब नहीं हो सकी। टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट इस मुकाबले में 9वें ओवर में 32 के स्कोर पर धारा के रूप में गंवाया जो 7 रन बनाकर आउट हुईं वहीं 52 के स्कोर तक दिनेश वृंदा और उमा छेत्री भी पवेलियन लौट गई।

52 के स्कोर तक चार विकेट गंवा चुकी भारतीय महिला ए टीम की पारी को राघवी बिष्ट और कप्तान राधा यादव ने संभाला और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी देखने को मिली। 104 के स्कोर पर भारतीय महिला टीम ने अपना 5वां विकेट राघवी के रूप में गंवाया जो काफी बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। राघवी ने 20 गेंदों में 33 रनों की पारी तो खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सकी। कप्तान राधा यादव ने 22 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम की तरफ से गेंदबाजी में एमी एडगर और सियाना जिंजर ने 2-2 विकेट हासिल किए।

भारत की तरफ से गेंदबाजी में प्रेमा रावत ने हासिल किए 3 विकेट
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को भले ही 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से जरूर प्रभावित किया, जिसमें लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा रावत ने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 15 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा साइमा ठाकोर और सजीवन सजाना ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अगस्त को मैकॉय के मैदान पर ही खेला जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!