छत्तीसगढ़ की कद्दावर आदिवासी नेता गोमती साय को बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी, गुजरात भाजपा सह-प्रभारी नियुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर / रायगढ़, 20 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की कद्दावर महिला आदिवासी नेता और पूर्व सांसद गोमती साय को भाजपा में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने X पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बधाई दी। सीएम साय ने लिखा — “रायगढ़ की पूर्व सांसद और पत्थलगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती गोमती साय जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी द्वारा गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में गोमती साय जी का सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनका अनुभव गुजरात में संगठन को लाभ पहुंचाएगा।”
गौरतलब है कि गोमती साय जशपुर की तेजतर्रार नेता मानी जाती हैं। रायगढ़ लोकसभा की सांसद रह चुकी गोमती साय वर्तमान में पत्थलगांव से विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी हैं। आदिवासी समाज में उनकी मजबूत पकड़ है। गुजरात जैसे बड़े राज्य में उन्हें भेजना, केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के नेताओं पर भरोसे को दिखाता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

