पति के मृत्यु परांत दुतिका द्वारा मतदान की घटना को ओपी ने निरूपित किया पहले मतदान फिर दाह संस्कार की अनोखी मिशाल… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पति के मृत्यु परांत दुतिका द्वारा मतदान की घटना को ओपी ने निरूपित किया पहले मतदान फिर दाह संस्कार की अनोखी मिशाल…

😊 Please Share This News 😊

पति की मृत्यु के बाद पत्नी द्वारा मतदान को ओपी ने बताया देहदान की तरह महान निर्णय..

रायगढ़। पति की मृत्यु के बाद पत्नी द्वारा मतदान किए जाने की घटना को इस लोक तंत्र की महान घटना निरूपित करते हुए ओपी चौधरी ने इस कार्य को देहदान की तरह महान निर्णय बताया। सरिया मण्डल स्थित ग्राम बार निवासी दुतिका सिदार ने 17 नवंबर मतदान के दिन पति शत्रुघन सिदार के आकस्मिक निधन के पश्चात पहले पहले मतदान का निर्णय लेते हुए पहले मतदान फिर दाह संस्कार की अनोखी एवम अदभुत मिशाल पेश की है।

दूतिका की इच्छा अपने पति के साथ वोट डालने की थी लेकिन मतदान के दिन ही प्रातः 8.30 बजे उनके पति का आकस्मिक निधन होने की वजह से यह इच्छा पूरी नही हो पाई। पति के असमय मृत्यु से व्यथित दूतिका ने धैर्य एवम संयम का परिचय देते हुए उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया वह भारत देश में लोक लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करेगी। ऐसी नारी शक्ति को नमन करते हुए ओपी चौधरी ने मृत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त करते हुए परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की । ओपी ने दुख की इस घड़ी में सदा इस परिवार के साथ खड़े होने की बात भी कही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!