आबकारी विभाग ने जंगल में नष्ट किया अवैध शराब का बड़ा अड्डा… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आबकारी विभाग ने जंगल में नष्ट किया अवैध शराब का बड़ा अड्डा…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आचार संहिता प्रारंभ होने के पश्चात आज आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। वृत्त सारंगढ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की लात नदी के किनारे गुड़ेली के जंगलों में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है ।

सूचना मिलते ही आबकारी अमला नाव से नदी पार कर जंगल पहुँचा जहाँ दस लीटर क्षमता वाले 09 पॉलीथिन में भरी हुई 90 लीटर महुआ शराब, 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में भरी हुई 15 लीटर महुआ शराब और प्लास्टिक बोरी के अंदर ब्लाडरनुमा पॉलीथिन में भरी हुई 20 लीटर महुआ शराब समेत कुल 125 लीटर महुआ शराब ( कीमत 25000 रुपए) और 40 प्लास्टिक बोरियों में से प्रत्येक में 25-25 किलोग्राम महुआ लाहन समेत कुल 1000 किलोग्राम महुआ लाहन ( कीमत 50000 रुपए) बरामद हुआ, इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण की सामग्री भी जप्त की.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!