केआईटी कर्मचारी संघ ने शहर के गांधी प्रतिमा से पदयात्रा कर नंदेली शहीद नंदकुमार पटेल की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

केआईटी कर्मचारी संघ ने शहर के गांधी प्रतिमा से पदयात्रा कर नंदेली शहीद नंदकुमार पटेल की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़/ इंजीनियरिंग कॉलेज केआईटी के कर्मचारियों ने डेढ़ साल से अधिक का बकाया वेतन भुगतान सहित अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर केआईटी कर्मचारी संघ ने गांधीगिरी का रास्ता अपनाया है। गांधी जयंती पर आज हड़ताली कर्मचारीयो ने गांधी प्रतिमा से पदयात्रा करते हुए नंदेली शहीद नंदकुमार पटेल की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया। बीते 17 महीने से लंबित वेतन और स्टूडेंट्स की बुनियादी सुविधाएं समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे केआईटी कर्मचारी संघ ने अपने हक की लड़ाई को रफ्तार देने अनोखा तरीका अपनाया है।

यह शहर में चर्चा का विषय है। इससे पहले केआईटी कर्मचारी संघ द्वारा डेढ़ साल से अधिक का बकाया वेतन भुगतान सहित अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर शहर के गांधी प्रतिमा चौक से पैदल मार्च करते हुए, मुख्य मार्ग से होकर विधायक प्रकाश नायक के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपा था

किरोड़ीमल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज शासन की अनदेखी की वजह से बंद होने के कगार पर आ गया है। अब देखना है कि केआईटी प्रबंधन और शासन-प्रशासन को जगाने के उद्देश्य से हड़ताली कर्मचारियों के पदयात्रा का फार्मूला काम करेगा या उनको आगे भी आंदोलन करना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!