सत्तीगुड़ी चौक पर उत्पात मचाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार..एक नाबालिक भी शामिल…. अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा जैसे संगीन धाराओं में गए जेल… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सत्तीगुड़ी चौक पर उत्पात मचाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार..एक नाबालिक भी शामिल…. अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा जैसे संगीन धाराओं में गए जेल…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज। :29 सितंबर की रात सत्तीगुड़ी चौक पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । घटना को लेकर दूसरे दिन आहत अजय दास मानिकपुरी निवासी कोतरारोड ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 की शाम वह अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया , उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे । वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला । अजय के मना करने पर सभी अजय को गाली गलौज करते  मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये । आहत की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की गई । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे जिनकी लगातार कोतवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी जिनमें तीन आरोपियों को  खरसिया क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी कर तीन आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी वास्तव सिंह ने बताया कि इनके ऊपर अजय द्वारा कोतवाली में दर्ज कराये केस में 30 सितंबर को पेशी थी । आरोपियों द्वारा अजय को बयान बदलने का दबाव बनाने के लिये मारपीट किये । कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय रिमांड पर भेजा,जहां से आरोपियों को जेल वारंट एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है । आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर पर थाना कोतवाली में मारपीट के तीन अपराध दर्ज हैं जिसमें एक हत्या का प्रयास मामला है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले तत्व किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जावेंगे कहकर मामले के शेष आरोपियों की शीघ पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को दिया गया है, टीआई कोतवाली के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!