तहसीलदार को जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में पिटाई करने वाला आरोपी आशीष मालु को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ जांजगीर चाम्पा, 27 सितंबर 2023/ जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कार्यालय के क्लर्क ने तहसीलदार की उसके चेम्बर में ही पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार था तहसीलदार बजरंग साहू ने घटना कि लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। आरोपी आशीष मालु के खिलाफ धारा 294, 506, 332, 322 भादवी कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बजरंग कुमार साहू जांजगीर तहसील में तहसीलदार के पद में है। अपने कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे के करीब कार्यालय में पदस्थ क्लर्क आशीष कुमार मालु से किसी काम के विषय में पूछताछ की। जिससे आशीष ताव में आ गया और तहसीलदार से निलंबित करने के लिए कहा। लेकिन निलंबन की कार्रवाई नहीं करने का कहने पर आशीष कुमार मालु ने टेबल ने रखी पानी की बोतल तहसीलदार पर मार दी। कमरे से बाहर निकल गया ।
थोड़ी देर बाद फिर आशीष तहसीलदार के चेम्बर में घुस गया और लात घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद तहसीलदार ने हल्ला किया और आसपास के कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आशीष कुमार मालु फरार हो गया।
उच्च अधिकारियों को मारपीट की जानकारी देकर तहसीलदार ने कोतवाली में शिकायत दी। क्लर्क द्वारा अचानक किए गए हमले की जानकारी तहसीलदार बजरंग कुमार साहू ने उच्च अधिकारियों को दी और कोतवाली पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार बजरंग कुमार साहू की डॉक्टरी कराई और एफआईआर दर्ज कराई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

