जन भावना को देखते हुवे चक्रधर समारोह करने प्रशासन हुआ सहमत – विजय अग्रवाल – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जन भावना को देखते हुवे चक्रधर समारोह करने प्रशासन हुआ सहमत – विजय अग्रवाल

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। रायगढ़ पुराने समय से ही कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक गौरव पूर्ण नाम रहा है और जब से प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने रायगढ़ के आम जन के सहयोग से चक्रधर समारोह का आयोजन आरंभ किया तब से देश-दुनिया के कला एवं सांस्कृतिक नक्शे पर रायगढ़ का नाम और गौरवान्वित हुआ।

पिछले 3 वर्षों से चक्रधर समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था, 2020, 2021 में कोरोना के कारण और 2022 में अज्ञात अन्य कारणों से। इस वर्ष भी चक्रधर समारोह आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन कि ओर से अस्पष्टता बनी हुई थी कि आयोजन होगा या नहीं, शासन की मंशा कम ही दिखाई देती थी।

एैसी स्थिति में रायगढ़ शहर के कला-संगीत, साहित्य-संस्कृति से जुडे़ प्रबुद्ध लोगों ने, जनप्रतिनिधियों ने रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं भाजपा के संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल ने मिडिया के माध्यम से चक्रधर समारोह आयोजन कराने हेतु पूरजोर मांग उठाई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!