छ.ग.राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर का दौरा कार्यक्रम। – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छ.ग.राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर का दौरा कार्यक्रम।

😊 Please Share This News 😊


छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ । छ.ग.राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक)केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बैजनाथ चंद्राकर 10 जून 2023 को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहे । रायगढ़ के जिले के एकमात्र सहकारी बैंक के नवीन भवन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बैजनाथ चंद्रकार, अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के कर कमलों से हुआ । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निराकार पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, जानकी अमृत काटजू , महापौर नगर निगम रायगढ़, पूनम सोलंकी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम एवम नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित रायगढ़ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल तथा बैंक के अन्य संचालक सदस्यों, अधिकारी – कर्मचारी तथा बैंक के शेयर होल्डर्स की गरिमामय उपस्थिति में बैजनाथ चंद्रकार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत श्री चंद्राकर 10 जून को प्रात:7.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 10.30 बजे बरमकेला आगमन हुआ एवं प्रात:10.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा का नवीन भवन हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । श्री चंद्राकर दोपहर 12.30 बजे बरमकेला से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाऊस पहुंचे । श्री चंद्राकर अपरान्ह 3 बजे अपेक्स बैंक की शाखा रायगढ़ के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । श्री चंद्राकर जी शाम 4.30 बजे रायगढ़ से पत्थलगांव के लिए रवाना हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!