कोरबा: CHC में लगी आग: धुआं भरने के साथ मधुमक्खियां भी घुसीं, जान बचाकर भागे मरीज; रिकॉर्ड रूप में रखे दस्तावेज राख – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कोरबा: CHC में लगी आग: धुआं भरने के साथ मधुमक्खियां भी घुसीं, जान बचाकर भागे मरीज; रिकॉर्ड रूप में रखे दस्तावेज राख

😊 Please Share This News 😊

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार को आग लगने से फर्स्ट फ्लोर पर धुआं भर गया। इस दौरान धुएं के चलते मधुमक्खियां भी अस्पताल में घुस गईं। इसके बाद मरीज जान बचाकर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह हालात को काबू किया। हालांकि तब तब आग से रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। गनीमत रही कि हादसे से किसी मरीज को नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अचानक आग लग गई। बैटरी रूम से शुरू हुई आग अन्य पहले फ्लोर तक पहुंच गई। वार्ड में धुआं भरने लगा। थोड़ी देर में ही मधुमक्खियां भी घुस आईं। उस दौरान वार्ड में छह गर्भवती महिलाएं और पांच प्रसव के बाद महिलाएं अपने नवजात के साथ थीं। धुआं और मधुमक्खियों को देख वार्ड में हड़कंप मच गया। मरीजों को लेकर उनके परिजन भागने लगे। वहीं आग बढ़कर रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गई। इसके चलते दस्तावेज जलकर राख हो गए।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के कारण सोलर सिस्टम में शार्ट सर्किट हो गया था। इसके चलते आग बैटरी रूम में लगी और फिर वहां से रिकार्ड रूम तक फैल गई। इस दौरान अस्पताल की दीवार पर लगे मधुमक्खी के छत्ते तक धुआं पहुंचा तो वह भी निकलकर अस्पताल में घुस गईं। थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि हादसे से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!