कोरोना वायरस से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान सहायता राशि स्वीकृत
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 18 अक्टूबर 2022/ छ.ग.शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत कोविड-19 कोरोना वायरस से मृत 5 व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं तहसीलदार रायगढ़ एवं पुसौर के परीक्षण पश्चात 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।
कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हुई इनमें ग्राम-बनोरा की सुचित्रा सिदार, ढिमरापुर रायगढ़ की दुलारी देवी अग्रवाल, गौशालापारा रायगढ़ की सुभद्रा कंवर, गायत्री मंदिर चौक पुसौर की अंगरा बाई मेहर एवं ग्राम सूपा के लाला प्रसाद पाढ़ी शामिल है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

