पुसौर में 2 अक्टूबर को विशाल नेत्र शिविर : निःशुल्क जांच, निःशुल्क चश्मा वितरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएं
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत 2 अक्टूबर को पुसौर में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बस स्टैंड, पुसौर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।
क्या-क्या मिलेगा शिविर में –
• मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण • चिकित्सकीय परामर्श • दृष्टिदोष पाए जाने पर निःशुल्क चश्मा वितरण • सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय पर नेत्र परीक्षण से दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम – शिविर में डॉ. मीना पटेल, डॉ. रत्ना मेश्राम, डॉ. सलोनी अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. शिव नायक, डॉ. संतोष कश्यप, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. आर.के. अग्रवाल एवं डॉ. ए.एल. डेम्ब्रा सेवाएं देंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने पुसौर क्षेत्र सहित जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं एवं परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।
स्रोत : जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ / वित्त मंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

