जन-जल-सेवा बाइक यात्रा कल पहुंचेगी रायगढ़, भाजयुमो ने झोंकी ताकत – दीवान और सुमीत ने लिया तैयारियों का जायजा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जन-जल-सेवा बाइक यात्रा कल पहुंचेगी रायगढ़, भाजयुमो ने झोंकी ताकत – दीवान और सुमीत ने लिया तैयारियों का जायजा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के तहत ‘जन, जल व सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ कल 01 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में पहुंच रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार यात्रा के स्वागत और दो दिवसीय कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आज जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने धर्मजयगढ़ आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दो दिन का कार्यक्रम – विज्ञप्ति के अनुसार

विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के मुताबिक –

01 अक्टूबर (पहला दिन):
• सायं 4:30 से 5:30 बजे तक – लाभार्थी सम्मेलन, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राही अनुभव साझा करेंगे • सायं 5:45 से 6:45 बजे तक – राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम • रात्रि 7:30 से 8:30 बजे तक – सामूहिक सहभोज
02 अक्टूबर, गांधी जयंती (दूसरा दिन):
• प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक – सेवा सम्मेलन के तहत स्वच्छता, श्रमदान एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं और सार्वजनिक परिसरों की सफाई • प्रातः 7:30 से 8:00 बजे तक – अल्पाहार • ठीक 8:00 बजे – बाइक यात्रा कछार की ओर प्रस्थान करेगी
जिला भाजपा द्वारा इस आयोजन में समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है – ऐसा विज्ञप्ति में उल्लेख है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को आत्मसात करने का अवसर है और अधिक से अधिक युवाओं को इस संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया गया है।

डिस्क्लेमर:
यह समाचार भाजपा जिला मीडिया विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!