राष्ट्रीय एकता दिवस पर रायगढ़ में गूंजा एकता का संदेश, पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी, 22 स्थानों पर एकता परेड का लाइव प्रसारण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रायगढ़ में गूंजा एकता का संदेश, पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी, 22 स्थानों पर एकता परेड का लाइव प्रसारण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। गुजरात के एकतानगर में आयोजित विशेष एकता परेड का सीधा प्रसारण हुआ। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी

सुबह उर्दना पुलिस लाइन में रक्षित केंद्र एवं छठवीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त रूप से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। जिला पुलिस एवं सशस्त्र वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

22 स्थानों पर लाइव प्रसारण

एसएसपी के निर्देश पर जिले के 22 स्थानों पर एकता परेड की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। चौक-चौराहों, सामुदायिक भवनों में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने पुलिस के साथ प्रसारण देखा।

पुलिस कार्यालय रायगढ़ में एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था थी। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, एएसपी श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एसएसपी का संदेश

एसएसपी ने कहा कि एकता परेड देश की विविधता में एकता की तस्वीर प्रस्तुत करती है। आज भारत नक्सलवाद से मुक्त होकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा, “कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भाषाएं, वेशभूषा अलग हो सकती हैं, पर राष्ट्रीय पहचान एक है।”

तहसीलों में भी थाना प्रभारियों ने विविध कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!