ऑपरेशन क्लीन हंट में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत घरघोड़ा पुलिस ने कोयला हेराफेरी के आरोपी को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जप्त किया गया है।
प्रार्थी विवेक पाण्डेय ने 8 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी 2026 में जामपाली खदान से अकलतरा प्लांट के लिए 24.620 मीट्रिक टन कोयला ट्रक CG-12-S-4455 में भेजा गया था, जो गंतव्य तक नहीं पहुंचा। चालक लल्लन प्रसाद ने कोयला अन्यत्र बेचने की बात कही।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बिहार गई और आरोपी ललन कुमार पासवान (57) को रोहतास से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कोयला ईंट भट्ठों में बेचना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

