अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजा गया जेल
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी संजय यादव (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत बीएनएस धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। विवेचना में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया और फास्ट ट्रैक न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

