अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में न्यायिक रिमांड – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में न्यायिक रिमांड

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के आरोपी संजय यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता की माता ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2025 में उनकी लगभग 17 वर्षीय बेटी जंगल में बैल चराने गई थी। आरोप है कि पास के गांव के संजय यादव ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा कर करीब 6 माह तक अपने साथ रखकर शोषण करता रहा।

रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्र. 329/2026 धारा 64(2)(m) BNS एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में पीड़िता का जन्म प्रमाण पत्र जब्त कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: एएसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उनि. गिरधारी साव, प्र.उनि. प्रीतम बघेल, प्र.उनि. शुभम मिश्रा, प्र.आर. जयशरण चंद्रा एवं आर. सुमित एक्का शामिल रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!