ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, पहचान में जुटी जूटमिल पुलिस – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, पहचान में जुटी जूटमिल पुलिस

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। आज सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी, जूटमिल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। सीने और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया है।

पहचान के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

पुलिस अपील: पहचान या जानकारी हेतु थाना प्रभारी जूटमिल 9479193229 या कंट्रोल रूम 9479193299 पर संपर्क करें।

नोट: मृतक की तस्वीरें संवेदनशील होने के कारण थंबनेल में इस्तेमाल नहीं की गई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!