16,040 फीट की ऊंचाई पर छत्तीसगढ़ के मल्लखंब खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। लेह-लद्दाख के बारालाचा दर्रे में 16,040 फीट की ऊंचाई पर छत्तीसगढ़ के मल्लखंब खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। माइनस तापमान और 50 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन के बीच पोल मल्लखंब पर दिखाए करतबों ने सभी को दंग कर दिया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक शक्ति नहीं, अटूट इच्छाशक्ति, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अकादमी और सुविधाएं बढ़ा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

