जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार, 17 टैक्स और 23 सेस से मिली मुक्ति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी कार्यशाला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार है। इससे पहले 17 प्रकार के टैक्स और 23 प्रकार के सेस लगते थे, जीएसटी ने इनसे मुक्ति दिलाई है।
उन्होंने तीन बड़े लाभ गिनाए: टैक्स बर्डन कम और प्रक्रिया सरल, भारतीय बिजनेस का ग्लोबल सप्लाई चेन में कॉम्पिटेटिव होना, और डेवलप्ड इकॉनमी की दिशा में कदम।
कार्यशाला में टैक्स प्रैक्टिशनर्स के लिए एआई टूल्स पर तकनीकी सत्र भी रखा गया। बड़ी संख्या में सीए और बार एसोसिएशन सदस्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

