ऑपरेशन अंकुश: कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड़ पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन अंकुश: कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड़ पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड की कार्रवाई की। पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाउलीकुआं के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर निखिल देवांगन (27), महेश देवांगन (30) और पुरुषोत्तम देवांगन (31) को पकड़ा। उनके कब्जे और जुआ फड़ से 5200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।

दूसरी कार्रवाई में दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर के पास दबिश देकर सुमेश वासुदेव (25), राजेश पटनायक (28) और राजेश यादव (41) को पकड़ा गया। यहां से 4200 रुपये नकद, ताश गड्डी और बोरी जब्त हुई।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव, ओश्निक विश्वाल और शिव विभोर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!