चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास 21 अक्टूबर की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक पक्ष के सुशील गुप्ता (31) निवासी छोटे अतरमुड़ा ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने बीच-बचाव के दौरान कड़े से सिर पर वार किया। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर सिंह राजपूत (42) ने अभिलाष गुप्ता और साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 533/2026 एवं 534/2026 के तहत BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) में अपराध दर्ज किया गया है।

अपराध क्रमांक 533/2026 के आरोपी चंद्रशेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत और श्याम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!