जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट में 6 गिरफ्तार, लूट का मोबाइल खरीदने वालों पर भी कसा शिकंजा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट में 6 गिरफ्तार, लूट का मोबाइल खरीदने वालों पर भी कसा शिकंजा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में लूट को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शनि केंवट भी शामिल है, जबकि 5 अन्य आरोपी लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री में शामिल थे।

प्रार्थी दीपक कुमार (29), निवासी बोईरदादर ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे अमलीभौना स्थित शीला पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रेलर CG 13 AS 9699 को रोककर चाकू दिखाया और POCO M7 मोबाइल व 200 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

विवेचना में पुलिस को लूटे गए मोबाइल में दूसरा सिम चालू मिला। जांच में सिम मोबाइल दुकान संचालक नीरज परियानी के नाम पर निकला। पूछताछ की कड़ी में पुलिस भुवन निषाद, रोहित दुलेवाले, संजय कुमार सिंह, आकाश डेविड होते हुए मुख्य आरोपी शनि केंवट तक पहुंची।

पूछताछ में शनि केंवट ने साथियों के साथ मिलकर लूट करना कबूल किया। उसने मोबाइल 3,000 रुपये में बेचा था। पुलिस ने लूटा गया POCO M7 और बिक्री की रकम से खरीदा गया Samsung A36 भी जब्त किया है।

लूट की संपत्ति जानते हुए खरीदने पर पुलिस ने धारा 317(2) BNS भी जोड़ी है। सभी 6 आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी या लूट की संपत्ति खरीदने वाले भी कार्रवाई से नहीं बचेंगे।

गिरफ्तार आरोपी:
1. नीरज परियानी (36), चक्रधरनगर 2. भुवन निषाद (24), सोनूमुड़ा 3. रोहित दुलेवाले (30), नागपुर/जूटमिल 4. संजय कुमार सिंह (18), जूटमिल 5. आकाश डेविड (20), डिपापारा 6. शनि केंवट (19), नाकाडेरा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!