“गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है, सेठ किरोड़ीमल की नगरी में गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ सेवा का नया अध्याय” – वित्त मंत्री ओपी चौधरी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। शहर की ऐतिहासिक धरोहर श्री चक्रधर गौशाला में गायों के समुचित उपचार हेतु नवनिर्मित अत्याधुनिक श्री गौ चिकित्सालय का शुभारंभ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला प्रबंधन, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और नई पीढ़ी के युवा कार्यकर्ताओं की मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गौसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गौ माता के समुचित इलाज के लिए आप लोगों ने जो पहल की है, वह अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। शहर के मध्य में स्थित इस महत्वपूर्ण स्थल को गौसेवा के लिए समर्पित रखना अपने आप में बड़ा संकल्प है।
उन्होंने कहा कि दानवीर सेठ किरोड़ीमल की इस नगरी रायगढ़ में गौ-चिकित्सा की परंपरा का जुड़ना दानवीरता के इतिहास में एक नया अध्याय है। सैकड़ों वर्ष पूर्व स्थापित इस गौशाला को पुरानी पीढ़ी ने सहेजा और आज नई पीढ़ी उसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
गौसेवा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म और शास्त्रों में गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास बताया गया है। गौ माता की सेवा से समाज में समृद्धि और सकारात्मकता आती है। रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और दान की नगरी है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ सेवा कार्य ऐसे होते हैं जो सरकार अकेले समाज के सहयोग के बिना नहीं कर सकती, और गौशाला का संचालन उनमें सबसे प्रमुख है। सरकार योजनाएं बना सकती है, लेकिन जब तक समाज के सकारात्मक लोग आगे नहीं आते, तब तक कोई भी प्रयास पूरा नहीं होता।
उन्होंने रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने मुझे जो अभूतपूर्व समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं उसका कर्जदार हूं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निःस्वार्थ भाव से जनसेवा और गौसेवा करने वाले को कभी कोई परेशानी नहीं आएगी, यदि कोई परेशानी आती भी है तो ओपी चौधरी सदा आपके साथ खड़ा मिलेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

