आश्रम-छात्रावासों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लापरवाही पर सख्त निर्देश दिए।
सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं रखरखाव के लिए 50-50 और 25-25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी। सीसीटीवी 24 घंटे चालू रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

