घर बैठे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लगाई गुहार, रोहित के घर शौचालय निर्माण का रास्ता हुआ साफ
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंदों के लिए सेवा सेतु बन रही है। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम गगोरीटाडा निवासी रोहित कुमार लहरे की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी की है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है। घर बैठे शिकायत दर्ज होने से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

