सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, शिक्षक आकाश कुमार बारीक को मिली राहत
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं। इससे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख सहित राजस्व, श्रम और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं के लिए आवेदन करना सुविधाजनक हो गया है।
घरघोड़ा तहसील के ग्राम कसईया निवासी शिक्षक आकाश कुमार बारीक को भी इसका लाभ मिला। शैक्षणिक कार्यों और छात्रवृत्ति के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पर उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन किया, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिनका विस्तार कर अब 441+ सेवाएं दी जा रही हैं। पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है, जिससे जानकारी प्राप्त करना और आसान हुआ है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

