छग में सब्सिडी का आधार निवेश की बजाय रोजगार – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताई नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की ताकत
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024-2030 में सब्सिडी का आधार निवेश की राशि नहीं, बल्कि रोजगार सृजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त और उद्योग विभाग ने मिलकर यह पॉलिसी तैयार की है।
उन्होंने कहा कि पहले 1000-2000 करोड़ के निवेश पर अलग-अलग सब्सिडी मिलती थी, जिसमें रोजगार से सरोकार नहीं था। नई पॉलिसी में 500 की जगह 1000 लोगों को रोजगार देने वाले को अधिक सब्सिडी मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना में नए रोजगार पर EPF और ट्रेनिंग का पैसा रिम्बर्स होता है, छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर टॉप-अप कर अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान किया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि पहले सब्सिडी का बजट मात्र 200 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 1000 करोड़ से ऊपर कर दिया गया है। नई पॉलिसी से छत्तीसगढ़ निवेश का नहीं, रोजगार का हब बनेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

