भाजपा राज में गरीब को परेशानी नहीं, कांग्रेस के 60 साल के पाप की सफाई हो रही है – शाखा यादव के आरोपों पर महामंत्री विकास केडिया का पलटवार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

भाजपा राज में गरीब को परेशानी नहीं, कांग्रेस के 60 साल के पाप की सफाई हो रही है – शाखा यादव के आरोपों पर महामंत्री विकास केडिया का पलटवार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए गए गरीबों की उपेक्षा के आरोपों पर भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने पलटवार किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और अज्ञानता करार दिया।

विकास केडिया ने कहा कि पेंशन को लेकर लगाया गया 500 रुपये आवंटन रुकने का आरोप सरासर झूठ है। विष्णुदेव साय सरकार ने पेंशन राशि बढ़ाई है और डीबीटी से सीधे खाते में भेज रही है। बीपीएल सर्वे पर उन्होंने कहा कि 6 लाख आय वाले को बीपीएल से हटाना ही पारदर्शिता है, ताकि असली जरूरतमंद को लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से आज गरीब को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। बिजली बिल हाफ योजना जारी है। राशनकार्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन कर बिचौलियों को खत्म किया गया है।

विकास केडिया ने कहा कि गरीब को पेंशन, राशन, इलाज और बिजली समय पर मिले, यही सार्थक विकास है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!