जन्म से दिल में था छेद, चिरायु योजना ने मासूम रुद्रांश को दी नई जिंदगी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जन्म से दिल में था छेद, चिरायु योजना ने मासूम रुद्रांश को दी नई जिंदगी

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ जन्म से हृदय में छेद जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम रुद्रांश अजगल्ले के जीवन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिरायु योजना नई उम्मीद बनकर सामने आई है। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर निवासी रुद्रांश का रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन होने से परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई है।

रुद्रांश जन्म से ही हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण महंगा ऑपरेशन चुनौती था। चिरायु टीम ने बीमारी की पहचान कर उसे उपचार से जोड़ा। चिकित्सकीय परीक्षण में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि के बाद 08 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

उपचार के बाद सारंगढ़ की चिरायु टीम ‘ए’ ने घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। अब रुद्रांश सामान्य बच्चों की तरह खेल-कूद रहा है। माता-पिता ने चिरायु टीम, स्वास्थ्य विभाग और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!