रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए समग्र शिक्षा अभियान, जिला रायगढ़ के अंतर्गत रायगढ़ विकासखंड के बीआरसी भवन में मापन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में रायपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने 38 बच्चों का मापन कर उनकी शारीरिक स्थिति और व्यक्तिगत जरूरतों का आकलन किया। मापन के आधार पर बच्चों को उपयुक्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार ने बताया कि यह बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आईईडी प्रभारी भूपेंद्र पटेल ने बताया कि प्रत्येक बच्चे की आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कैलिपर्स सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में एपीसी ज्योत्सना राजपूत, फिजियोथेरेपिस्ट रागिनी राठौर, बीआरसी मनोज अग्रवाल सहित विभिन्न विकासखंडों के बीआरपी और विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!