सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवास पूर्णता महाभियान को मिली गति, 12,347 लंबित आवास पूर्ण करने का लक्ष्य
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अक्टूबर 2026/ बारिश का दौर समाप्त होते ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिले में विभिन्न वित्तीय वर्षों के कुल 12 हजार 347 लंबित आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी के नेतृत्व में सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ विकासखंडों में नियमित समीक्षा की जा रही है। जिले में 2016-2023 के 1,952 आवास, 2024-2026 के 9,598 आवास तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के 797 आवास लंबित हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

