*अभियान संवेदना के तहत महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*अभियान संवेदना के तहत महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 9 सितंबर – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पीड़िता 35 वर्ष ने 8 सितंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 5 सितंबर को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी कृष्णमोहन यादव ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की।

सामाजिक कारणों से महिला ने तत्काल रिपोर्ट नहीं की थी, बाद में परिवार से चर्चा कर 8 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल मामला दर्ज कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का कथन दर्ज कराया और मेडिकल परीक्षण कराया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई।

पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में पता तलाश करते हुए ग्राम सुपकालो में आरोपी के रिश्तेदार के घर दबिश दी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुक-छिप रहा था, जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी कृष्णमोहन यादव 34 वर्ष, पिता युधिष्ठिर यादव, निवासी पुटुकछार थाना धरमजयगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!