*इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 9 सितंबर – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत पुसौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पीड़िता ने 7 सितंबर 2026 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि ग्राम बुनगा निवासी अनिल कुमार साव ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।
युवती ने यह भी बताया कि आरोपी ने शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45 हजार रुपये भी लिए थे और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की।
शिकायत पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस और उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर की टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव 24 वर्ष, निवासी ग्राम बुनगा थाना पुसौर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

