*प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित रहेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : तमनार में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न*
|
😊 Please Share This News 😊
|
तमनार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज तमनार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह महा-अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह तक चलेगा, जिसके अंतर्गत 13 चरणों में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, तैयारियों और संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला के प्रमुख वक्तव्य:
• धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष – मुख्य अतिथि: कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्षों में सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 13 चरणों के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाना है।
• अरुणधर दीवान, जिला भाजपा अध्यक्ष: कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। अभियान जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक इसकी गूंज पहुंचे।
• प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी: कहा कि अभियान की सफलता बेहतर योजना और जमीनी क्रियान्वयन पर निर्भर है।
• अभिषेक शुक्ला, संभाग सह प्रभारी: कहा कि 13 चरणों के कार्यक्रमों में युवा, महिला, किसान और गरीब सहित सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर इसे जनभागीदारी का अभियान बनाना है। • राधेश्याम राठिया, सांसद: कहा कि प्रधानमंत्री जी का 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन प्रेरणादायी यात्रा है और इस अभियान से उनकी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। 
कार्यशाला में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला महामंत्री विकास केड़िया एवं जतिन साव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र भगत, तमनार नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी पटनायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा सहित जिला व मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जतिन साव ने किया और आभार विकास केड़िया ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

